न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद काफी उखड़े-उखड़े से नज़र आये । जम्मू-कश्मीर पर पत्रकारों का सवाल सुनते ही वह बहुत ही बिगड़ गए। इसका जिक्र आते ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर जहन्नुम में जाए। इससे ज्यादा वह क्या कहेंगे।
फारूक अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर को सत्तारूढ़ केंद्र सरकार वहीं लेकर चली गई है। लोगों के दिल जीतने की बातें हो रही हैं। लेकिन, कैसे लोगों के दिल जीत पाएंगे। जब आप ऐसी-वैसी चीजें करेंगे जिससे लोग आप से और भी दूर जाएंगे तो यह कैसे होगा।
जम्मू-कश्मीर पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मति से विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले को कायम रखा था। साथ ही कहा था कि यथाशीघ्र राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। उसे अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाने चाहिए।
फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेकर बाहर निकल रहे थे। तभी उनसे एक पत्रकार ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र कर सवाल पूछ लिया। जम्मू-कश्मीर का जिक्र आते ही वह तमतमा गए। उन्होंने छूटते ही कहा- जहन्नुम में जाए जम्मू-कश्मीर। उसे वहीं ले गए हैं आप लोग। लोगों के दिल तो जीतने हैं, लेकिन कैसे। जब आप ऐसी-वैसी चीजें करेंगे जिससे लोग और भी दूर जाएं तो यह कैसे होगा।

