पाकिस्‍तान में आर्मी बेस पर टीजेपी का हुआ आत्‍मघाती हमला, जिसमें 20 से ज्यादा सैनिक मारे गए 34 से ज्यादा सैनिक  घायल

0
266

न्यूज़लिंक हिंदी। आतंकियों ने डेरा इस्माइल खान जिले के दाराबा इलाके में विस्फोटक से भरी कार को एक इमारत से टकरा दिया। इस हमले में दो दर्जन सैनिकों की मौत हो गई है। जबकि 34 सैन‍िक घायल रहे हैं।

उत्‍तर पश्चिमी पाकिस्‍तान में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि यह एक आत्‍मघाती हमला हुआ था। आतंकियों ने डेरा इस्माइल खान जिले के दाराबा इलाके में विस्फोटक से भरी कार को एक इमारत से टकरा दिया। इस हमले में दो दर्जन सैनिकों की मौत हो गई है। जबकि 34 सैन‍िक घायल रहे हैं।

डेरा इस्‍माइल खान का दरबान वह जिला है जहां पर आतंकी गतिविधियों में इजाफा होता जा रहा है। यह जिला खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां के करीब है और यह जगह तहरीक-ए-तालिबान का गढ़ बना हुआ है। इस वजह से दरबान भी आतंकी घटनाओं का खामियाजा भुगत रहा है।

इस हमले की जिम्‍मेदारी तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने ली है। इस संगठन ने पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों का दावा किया है। ग्रुप के प्रवक्ता मुल्ला कासिम ने इसे आत्मघाती मिशन हमला करार देते हुए कहा कि इसे मावलवी हसन गंडापुर ने अंजाम दिया था।

इस संगठन के बारे में ज्‍यादा कोई नहीं जानता है। लेकिन कुछ लोग इसे टीटीपी का ही हिस्‍सा कहते हैं। पिछले साल पाकिस्‍तान में खासतौर पर खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है। हमलों में इस प्रांत में कम से कम 470 सुरक्षाकर्मी और नागरिकों की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here