Naxal Attack in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला, IED विस्फोट और फायरिंग में एक जवान शहीद

नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना इलाके के अमदाई खदान के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया। IED विस्फोट के साथ जवानों पर फायरिंग कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

0
199

न्यूज़लिंक हिंदी। नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना इलाके के अमदाई खदान के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया। IED विस्फोट के साथ जवानों पर फायरिंग कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। हालांकि, नक्सलियों के हमले में CAF के 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गया। वहीं, एक जवान आरक्षक विनय कुमार घायल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आसपास के इलाके में पुलिस बल और DRG के अलावा ITBP के जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।

ये भी पढ़े : हिरासत में लिया गया Mahadev Betting App का मालिक रवि उप्पल, रेड कॉर्नर नोटिस किया गया था जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमदई घाटी क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने विस्फोट किया और जवानों पर गोलीबारी भी की जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में घायल हुए विनय को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान कमलेश राज्य के जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

ये भी पढ़े : UP News: तेंदुए के हमले में मारा गया 10 साल का पोता, सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका बाबा, हृदयगति रुकने से मौत

नक्सल प्रभावित इलाका है नारायणपुर
छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला राज्य का नक्सल प्रभावित इलाका है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को नए सीएम के शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है। आज नए सीएम विष्णुदेव साय राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here