Parliament Winter Session 2023: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग, सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में आज दो-दो चूक की खबरें सामने आईं हैं। पहले मामले में संसद के बाहर से दो लोगों को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया और साथ ही दूसरे मामलें में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान का है।

0
246

न्यूज़लिंक हिंदी। सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में आज दो-दो चूक की खबरें सामने आईं हैं। पहले मामले में संसद के बाहर से दो लोगों को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया और साथ ही दूसरे मामलें में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान का है।

पहला मामला
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स जो दर्शक दीर्घा में बैठे थे अचानक सदन के बीच में कूद गए। इन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।

ये है दूसरा मामला
संसद के बाहर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। संसद की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के जवानों ने दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

प्रदर्शनकारियों में एक महिला और एक पुरुष थे। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करी बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई महिला का नाम नीलम है।

ये भी पढ़ें :Bihar News: बेटे की चाहत में सनकी पति ने चार माह की प्रेग्नेंट बीवी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस पर कहा, ‘दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह निश्चित रूप से सुरक्षा का उल्लंघन है, क्योंकि आज हम 2001 (संसद हमले) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की पुण्य तिथि मनाई है।

ये भी पढ़ें :Madhya Pradesh: शपथग्रहण समारोह से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के सामने हाथ जोड़कर कहा ‘और अब विदा..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here