न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिम बंगाल में बर्धमान रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म से बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर इतंजार कर रहे लोगों पर पानी का टैंक गिर गया। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। मामले की जानकारी अधिकारियों ने दी।
ट्रेन का इतंजार कर रहे लोगो पर गिरा वाटर टैंक
पूर्वी रेलवे(ईआर) के एक अधिकारी ने बताया कि बर्धमान स्टेशन के संयुक्त प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर इतंजार कर रहे यात्रियों पर पानी से भरा टैंक गिर गया। पूर्व बर्धमान जिले के एक अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान सोनाराम टुडू, कांति बहादुर, मफीजा खातून के रूप में हुई है।
हादसे से संबंधित जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि हादसे में घायल ज्यादा लोगों ट्रेन के लोग हैं। यह घटना तब घटी, जब प्लेटफॉर्म के शेड के नीचे लोग इतंजार कर रहे थे। हालांकि हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आई है। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मृतक के परिजनों, और घायलों के लिए मुआवजे की हुई घोषणा
पूर्वी रेलवे(ईआर) अधिकारी ने कहा कि रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषमा की है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास हजार, मामूली चोट वाले लोगों को पांच हजार दिए जाएंगे। पूर्वी रेलवे अधिकारियों ने घायलों के रिश्तेदारों से संपर्क किया है और इलाज के लिए हर तरह की सहायता की पेशकश की है।
मुख्य सचिव ने रेलवे अधिकारियों से करी बात
हादसे की जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जल्द ही मामले की जांच शुरू होगी। हमारे अधिकारी अस्पताल में भर्ती घायलों से बात कर रहे हैं। जांच के लिए उनके बायन दर्ज किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने रेलवे अधिकारियों से बात की। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ईआर अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद तीन रेलवे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

