न्यूज़लिंक हिंदी। बहु चर्चित ज्ञानवापी केस में आदि विश्वेश्वर मंदिर से जुड़े मुकदमें के दस्तावेज समेत 50 हजार रूपये चोरी के मामले में अधिवक्ता एसके द्विवेदी ने सुद्धीपुर निवासी रोहित गिरि के खिलाफ कैण्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गाजीपुर के धरमपुर (डेहरा कलां) निवासी रोहित पर अधिवक्ता ने ये आरोप लगाया है कि प्रतापगढ़ के शैलेंद्र योगी की ओर से दाखिल वाद में ज्ञानवापी में अंतिम निर्णय तक पूजा की मांग की गई है।
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता एसके द्विवेदी ने कैंट पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रोहित गिरि 22 नवंबर को उनकी चौकी से बैग से आदि विश्वेश्वर की दो दस्तावेजों सहित 50 हजार रुपये, संगीता और चांदनी सेठ से संबंधित रजिस्ट्री सेल डीड भी चुरा ले गया। चौकी पर मौजूद अन्य अधिवक्ता ने बैग से सामान निकालने की बात कही तो उसने बहाना बना दिया।
आरोप है कि घटना के दिन रोहित गिरि ने पत्रावली और डीड लेना स्वीकार किया। अगले दिन सुबह मिलने की बात कही। दूसरे दिन दस्तावेज और डीड व रुपये चोरी से इनकार करने लगा। फोन कर दस्तावेज व डीड मांगने पर गाली-गलौज करता है।
ये भी पढ़ें :Parliament: हिरासत के बाद भी नीलम ने नारे लगाते हुए कहा- ये तानाशाही नहीं चलेगी… तानाशाही बंद करो..
आपको बता दे की अधिवक्ता ने उसके किसी आतंकी संगठनों से जुड़ाव की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। कैण्ट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

