UP News : बच्ची के गले में गुब्बारा फसने से हुई मौत, मां ने सिसकिया भरते हुए कहा मेरी बेटी लौटा दो

0
213

न्यूज़लिंक हिंदी। उन्नाव जिले में मौरावां थाना क्षेत्र के मोतीखेड़ा गांव में मुंह से गुब्बारा फुला रही छह साल की मासूम बच्ची का अचानक गुब्बारा मुंह में फूट गया। मुंह में दबा हिस्सा गले में जाने से उसकी सांस की नली चोक हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। माँ ने सिसकियाँ भरते हुए कहा मेरी बच्ची मुझे लोटा दो।

मोतीखेड़ा निवासी देवदत्त की बेटी अभिलाषा (6) साल के चाचा मोहित कुमार के घर पर मंगलवार को हल्दी की रस्म थी। अभिलाषा भी अपनी मां रोनम के साथ गई थी, जहां वह गुब्बारों से खेलने लगी। फुलाने के दौरान गुब्बारा फूट गया और कुछ हिस्सा बच्ची के मुंह में रह गया।

गुब्बारे को निगलने के प्रयास में वह उसके गले में फंस गया। हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बुधवार को खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

दम घुटने से हुई बच्ची की मौत

पिता देवदत्त के अनुसार डॉक्टर ने गले में गुब्बारे का टुकड़ा फंसने से सांस नली बंद हो जाने और दम घुटने से मौत होने की बात कही है। मासूम की मौत से परिजनों में हड़कंप में मच गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here