Bihar News :दामाद का दिल सास पर आ गया,अंधेरे में इश्क लड़ाते पति को पत्नी ने पकड़ा रंगेहाथ

0
291

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के जमुई से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपको भी बहुत ही हैरानी होगी । यहां पर एक दामाद का दिल सास पर आ गया था। दोनों चोरी-चुपके रात को मिला करते थे। एक दिन दोनों की चोरी पकड़ी गई। युवक की पत्नी ने दोनों को गांव वालों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली।

पूरा मामला लक्ष्मीपुर थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि दामाद तीन बच्चों का बाप है। दोनों को अचानक प्रेम हो गया। प्यार भी ऐसा कि दोनों अंधेरे में चोरी चुपके मिलने लगे थे। दामाद का नाम सुनील यादव बताया जा रहा है। उसके तीन बच्चे भी हैं, बावजूद इसके, उसका अपनी मौसरे सास से बहुत दिनों से अफेयर चल रहा था।

जैसी ही उनके अफेयर की बात सुनील की पत्नी को चला, तो पहले उसे विश्वास ही नहीं हुआ। बाद में ग्रामीणों ने सुनील को अंधेरे में प्रेमिका के साथ रंग रेलिया मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा । गांव वालों ने इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को दी।

पत्नी मौके पर पहुंची तो सुनील की प्रेमिका को देखकर हैरान रह गई। पहले तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि सुनील की प्रेमिक कोई और नहीं, उसकी मौसी है यानी मैसेरी सास। फिर क्या था पत्नी भी गांव वालों की मदद से पति को पीटना शुरू कर दिया।

बाद में गाओं वालो  ने सुनील को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पत्नी ने जूते-चप्पल और झाड़ू से जमकर पिटाई की। इसी दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि पूरे घटना की जानकारी न तो गांववालों की तरफ से दी गई है और न ही मार खाए युवक ने पुलिस से शिकायत की है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here