Rohit Sharma को कप्तानी से हटाना मुंबई इंडियंस को पड़ा भारी, गंवा दिए डेढ़ लाख फॉलोअर्स, फैंस ने जमकर निकाली भड़ास

19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन होने जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले फैंस को एक बड़ा झटका दिया है।

0
372

न्यूज़लिंक हिंदी। 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन होने जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले फैंस को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइज़ी ने बीते शुक्रवार (15 दिसंबर) को बेहद ही चौंकाने वाला फैसला लिया। मुंबई की टीम ने पांच बार खिताब जितवा चुके रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया। मुंबई की टीम का ये फैसला फैंस को नागवार गुज़रा और उन्होंने अपनी तरह से टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। मुंबई इंडियंस के इस फैसले नाखुश फैंस ने टीम को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना शुरू कर दिया।

मुंबई की टीम को हुआ बड़ा नुकसान
देखते ही देखते मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 1.5 लाख फॉलोअर्स कम हो गए. एक तरफ जहां टीम के रोहित के कप्तान रहते हुए 14+ फॉलोअर्स थे। अब टीम के 12.9 लाख फॉलोअर्स रह गए है। एकाएक मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स कम होने से एक बात तो साफ हो गई है कि फैंस को उनका ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए अब तक सबसे सफल कप्तान रहे, लेकिन फिर भी उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक को टीम की कमान सौंपी जाना वाकई चौंकाने वाला है।

ये भी पढ़े : Ayodhya: अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की सौगात, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

रोहित ने पांच बार बनाया मुंबई को चैंपियन
ये बात किसी से छुपी नहीं है कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है। हिटमैन ने 2013 से मुंबई की कमान संभालनी शुरू की थी, जिसके बाद से उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच आईपीएल खिताब जितवाए। मुंबई इंडियंस सबसे जल्दी और सबसे पहले आईपीएल के पांच ट्रॉफी जीतने वाली टीम थी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल कप अपने नाम किया था।

फैंस ने किया विरोध
ऐसे में लोगों ने रोहित को कप्तानी से हटाए जाने का पूरी तरह से विरोध किया है। फैंस ने इस मौके पर पूरी तरह से पूर्व कप्तान रोहित का समर्थन किया और टीम को बॉयकॉट करने की मुहिम चलाई है। इसके साथ ही टीम रोहित के कप्तानी से हटाने की खबर सामने आते ही टीम एक्स पर भी ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़े : MS Dhoni की याचिका और IPS अधिकारी को जेल, मद्रास हाईकोर्ट ने सुनाई ये सजा… जानें पूरा मामला

रोहित के समर्थन में उतरे फैंस
दूसरी और आईपीएल 2024, कप्तानी, हिटमैन, शेम ऑन एमआई और अंबानी जैसे शब्द भी एक्स पर लगातार पिछली रात से ट्रेंड कर रहे है। फैंस अलग-अलग पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस लगातार रोहित के समर्थन में उतर रहे हैं।

हार्दिक का ऐसा रहा आईपीएल सफर
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू किया और टीम के लिए 2021 तक खेला। लेकिन 2022 में वो नई नवेली फ्रेंचाइज़ी गुजरात टाइटंस का हिस्सा बन गए। हार्दिक ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पहले ही सीज़न में चैंपियन बना दिया। फिर अगले सीज़न यानी आईपीएल 2023 में गुजरात की टीम ने हार्दिक की कप्तानी में टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया। लेकिन फिर 2024 से पहले हार्दिक ने अचानक से पुरानी फ्रेंचाइज़ी मुंबई इंडियंस में वापसी कर ली और अब वो टीम के कप्तान भी बन गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here