न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार (17 दिसंबर) से खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। राहुल द्रविड़ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच नहीं होंगे। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के पास नया कोचिंग स्टाफ होगा। भारतीय बोर्ड का यह फैसला चौंकाने वाला है।

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वनडे विश्व कप 2023 तक था लेकिन BCCI से इसे बढ़ा दिया था। द्रविड़ के मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने हाल में साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। हालांकि वह वनडे सीरीज में कोच नहीं होंगे लेकिन इस दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में वह बतौर कोच लौट आएंगे।
राहुल का हाल ही में कार्यकाल बढ़ाया गया था। उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप तक का था लेकिन फिर बीसीसीआई ने उनके कार्यकाल में विस्तार दिया। हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में राहुल द्रविड़ ही टीम इंडिया के कोच थे। लेकिन वनडे सीरीज में वह नहीं होंगे। राहुल हालांकि वनडे सीरीज में ही कोच नहीं होंगे। टेस्ट सीरीज में वह वापस लौट आएंगे।
ये है कारण
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राहुल द्रविड़ टेस्ट सीरीज पर अपना पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं, इसी कारण उन्होंने वनडे सीरीज से दूर रहने का फैसला किया है और बीसीसीआई ने उनकी बात भी मान ली है। उनकी जगह सितांशू कोटक कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा टीम के फील्डिंग कोच होंगे। राजीब दत्त गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाना है।
वहीं दूसरा वनडे 19 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में होगा। तीसरा और आखिरी वनडे 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा। इसके बाद द्रविड़ लौटेंगे और 26 दिसंबर से न्यूलैंड्स में शुरू होने वाले टेस्ट मैच की जिम्मेदारी संभालेंगे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि द्रविड़ तीन दिन के वार्मअप मैच की तैयारी भी कराएंगे।
टेस्ट सीरीज पर कब्जा मकसद
रिपोर्ट की मानें तो द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने को लेकर काफी फोकस हैं। वह इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी कारण द्रविड़ का ध्यान पूरी तरह से इसी सीरीज पर है ताकि वह इसे जीत सकें। भारत ने पिछली दो टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल में कदम रखा था लेकिन खिताब नहीं जीता था। इस बार लग रहा है कि टीम इसे लेकर पहले से ज्यादा गंभीर है।
ये भी पढ़े : ऐश्वर्या और अभिषेक के डिवोर्स की खबरों पर लगा विराम, साथ नजर आया परिवार, वायरल हुई तस्वीरें
17 दिसंबर को पहले वनडे में टकराएंगे भारत और साउथ अफ्रीका
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहांसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम मेजबानों के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से न्यू लैंड्स में खेला जाएगा जबकि दूसरा और आखिरी टेट 3 जनवरी से केप टाउन में आयोजित होगा।

