IAS के बेटे के प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले पर मंत्री सख्त, बोले -‘चाहे अफसर का लड़का हो या..’,

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अभिजीत पर प्रेमिका को कार से कुचलने का मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

0
171

न्यूज़लिंक हिंदी। महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अभिजीत पर प्रेमिका को कार से कुचलने का मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने साफ कह दिया है कि आरोपी को कानून का सामना करना पड़ेगा, भले ही वह किसी भी नेता या अधिकारी का बेटा हो।

अगर अपराध किया है, तो सजा भी मिलेगी।’
चंद्रपुर की घटना पर मुनगंटीवार ने कहा, ‘चाहे वह किसी अधिकारी का बेटा हो या किसी बड़े नेता का बेटा, उसे कानून का सामना करना पड़ेगा। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या है। अगर अपराध किया है, तो सजा भी मिलेगी।’

ये भी पढ़े : Kanpur News : चलती बस में युवती से गैंगरेप, तेज गाना बजाकर दिया वारदात को अंजाम

प्रियंका चतुर्वेदी बोली – इस अपराध को अंजाम देने
शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल रोंगटे खड़े कर देती है, बल्कि सत्ता में बैठे कई लोगों को भी उजागर करती है। इस अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष है और उसके पिता ठाणे जिले में एक बहुत वरिष्ठ नौकरशाह हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है, लेकिन सच में यह हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार होते हुए महाराष्ट्र में नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भाजपा से सवाल करना चाहती हूं कि पार्टी ऐसे लोगों पर जिम्मेदारी कैसे डाल सकती है जो इतने महिला विरोधी हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या यह भाजपा का महिला बचाओ महिला बढ़ाओ अभियान संदेश देता है?

ये भी पढ़े : कानपुर में 1914 में बना था मैथॉडिस्ट चर्च, इस बार क्रिसमस में होगी थ्री-डी सजावट

यह है मामला
एक 26 साल की महिला ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने कथित तौर पर ठाणे में अपनी एसयूवी से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ हैं। पीड़िता प्रिया सिंह एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात साझा की है। यह घटना 11 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here