लीबिया के समुद्र तट पर बड़ा हादसा, प्रवासियों से भरा डूबा जहाज, 61 लोगों की मौत की आशंका

लीबिया में समुद्र तट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया। इस हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब जाने की आशंका है।

0
398

न्यूज़लिंक हिंदी। लीबिया में समुद्र तट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया। इस हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब जाने की आशंका है। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ‘एक्स’ पर कहा, “लीबिया के पास एक दुखद जहाज़ दुर्घटना के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 61 प्रवासी डूब गए।” बयान में कहा गया है कि नाव लगभग 86 लोगों को लेकर लीबिया से रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक जहाज में सवार लोग लीबिया के रास्ते यूरोप जा रहे थे।

लीबिया के सहारे यूरोप जाना चाहते हैं
बता दें, समुद्र के रास्ते यूरोप पहुंचने के इच्छुक लोगों के लिए लीबिया एक मेजर लॉन्चिंग पॉइंट है। अफ्रीका और मध्य पूर्व में स्थित मुल्कों के लोग अपने यहां हो रहे युद्ध और अशांति से बचने के लिए लीबिया के रास्ते यूरोप जाना चाहते हैं। इन रास्तों पर सैन्य गुटों द्वारा मानव तस्करी नेटवर्क चलाए जाते हैं, जो तटीय क्षेत्रों को नियंत्रित करते हैं। वे प्रवासियों को खतरनाक भूमध्य सागर के माध्यम से जोखिम भरी यात्रा कराते हैं। हाल के महीनों में, लीबिया में सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर प्रवासियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

ये भी पढ़े : ‘ब्रह्मांड की कोई ताकत J&K में Artical 370 की वापसी नहीं करा सकती’, PM Modi ने दिया बड़ा बयान

इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे
गौरतलब है, प्रवासियों के डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह की एक घटना जून में हुई थी, जब 79 प्रवासी डूब गए थे और सैकड़ों अन्य लापता हो गए। फरवरी में एक तूफान के दौरान इटली के कैलाब्रियन तट पर उनकी नाव चट्टानों से टकरा गई थी, जिससे 96 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के और कई मामले हैं।

जहाज लीबिया से रवाना हुआ
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज लीबिया से रवाना हुआ था। वहीं शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इस पर सवार अधिकांश लोग मिस्र, सीरिया और पाकिस्तान से थे।यूनान के सरकारी प्रसारक ईआरटी ने बताया कि जहाज लीबिया के टोब्रुक शहर से इटली जा रहा था, जो यूनान के क्रेते द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

ये भी पढ़े : Kanpur : कलयुगी पिता ने बेटी से पांच महीने तक किया दुष्कर्म, चार महीने पहले कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here