Nagpur Blast: एक्सपोजिव बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका , 9 की दर्दनाक मौत, 3 की हालत नाजुक, सहायता राशि का एलान

महाराष्ट्र के नागपुर में बाजारगांव के पास सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में रविवार सुबह विस्फोट हो गया। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए।

0
357

न्यूज़लिंक हिंदी। महाराष्ट्र के नागपुर में बाजारगांव के पास सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में रविवार सुबह विस्फोट हो गया। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, धमाके के समय कंपनी के अंदर कुल 12 कर्मचारी मौजूद थे। विस्फोट कंपनी के एक कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि नागपुर के बाजारगांव में सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, यह सोलर कंपनी नागपुर में अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका रविवार की सुबह 9 बजे उस वक्त हुआ जब एक्सप्लोज़िव पैक किए जाने का काम चल रहा था। यह ब्लास्ट बहुत हाई इनटेंसिटी का था जिससे वहां मौजूद मजदूर गंभीर रूप से जल गए हैं।

ये भी पढ़े : लीबिया के समुद्र तट पर बड़ा हादसा, प्रवासियों से भरा डूबा जहाज, 61 लोगों की मौत की आशंका

बता दें कि सोलर कंपनी भारत में कई कंपनियों को गोला-बारूद सप्लाई करती है। वहीं यह कंपनी रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कुछ कंपनियों को गोला-बारूद सप्लाई करती है। ‘विस्फोटक’ में बड़ी मात्रा में रसायनों का प्रयोग किया जाता है। बताया जा रहा है कि पैकिंग के काम के दौरान यह विस्फोट हुआ है।

मृतकों के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि का एलान
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 9 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए कहा, ‘यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई। मैं दिवंगत को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर राज्य सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। यह एक ऐसी कंपनी है जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है।

ये भी पढ़े : ‘ब्रह्मांड की कोई ताकत J&K में Artical 370 की वापसी नहीं करा सकती’, PM Modi ने दिया बड़ा बयान

नागपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार संपर्क में हैं और आईजी, एसपी, कलेक्टर खुद मौके पर हैं। इस घटना में मरने वालों के वारिसों को राज्य सरकार 5 लाख रुपये की सहायता देगी। इसे मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे ने मंजूरी दे दी है।’ वहीं, इस घटना के बाद मजदूरों के परिजन भी बड़ी संख्या में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के मुख्य गेट पर आकर इकट्ठा हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here