Kanpur Crime: युवक को समझौते के लिए चौकी बुलाकर,पुलिस पर बेरहमी से पीटने का लगा आरोप

0
247

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के गोपाल नगर के एक युवक ने समझौते के लिए चौकी बुलाकर न्यू आजाद नगर चौकी पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। गोपाल नगर निवासी प्राइवेटकर्मी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया पांच साल पहले उसकी शादी बर्रा सात की रहने वाली पूजा से हुई थी।

दो साल से पूजा लखनऊ में रह रही है। चार महीने पहले पूजा बच्चों को भी ले गई। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न और विदाई का मामला न्यायालय में है। आरोप है कि शुक्रवार को न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी ने समझौता कराने की बात कहकर चौकी बुलाया। चौकी में पहले से पत्नी मौजूद थी।

समझौते से मना करने पर चौकी पुलिसकर्मियों ने कमरे में बंदकर पैंट उतरवाकर डंडों से पीटा। इसी दौरान भाई पवन भी चौकी पहुंच गया। भाई को भी पुलिस ने मारपीट कर उसे सेन थाने भेज दिया। वहां मां विमला से 4500 रुपये लेकर थाने से पुलिस ने उसे छोड़ दिया। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी एक दिन पहले पोस्टिंग हुई है।आगे की कार्यवाही के लिए मामले की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here