Mathura: भाजपा की कथनी, करनी के अंतर को सामने लाएगी यूपी जोडो यात्राः भगवान सिंह

0
89

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा के जरिये लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। यात्रा इसी महीने सहारनपुर से प्रारंभ होकर लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए मथुरा में जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेसियों की एक बैठक हुई।

ये भी पढ़े: मथुरा: फिर बनेगी मोदी सरकार, अबकी बार सीटें चार सौ के पार , गांव कादौना में 23 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया शुभारम्भ

बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया गया। जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि इस समय पर महंगाई से जनता त्रस्त है तथा बीजेपी सरकार के द्वारा देश की जनता को धर्म व जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। गरीब जनता की आवाज उठाने पर सांसदों की दबाने का काम किया जा रहा है। समाज को जागरूक करने तथा नफरत को प्यार में बदलने के मकसद से उत्तर प्रदेश जोड़ों यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो की 20 दिसंबर से सहारनपुर जिले से प्रारंभ होकर लखनऊ पहुंचेगी जनपद मथुरा से यूपी जोड़ो यात्रा में लगभग 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे जो अपने अपने साधनों से यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े: कानपुर में 1914 में बना था मैथॉडिस्ट चर्च, इस बार क्रिसमस में होगी थ्री-डी सजावट

जनपद में प्रत्येक ब्लॉक व नगर में नुक्कड़ सभा की जाएंगें तथा भाजपा ने चुनाव में जो भी घोषणा की थीं उन्हें अब तक तक पूरा नहीं किया गया है। भाजपा की कथनी व करनी तथा झूठ बातों के बारे में जनता को रूबरू कराया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राजकुमार रावत, प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, पूर्व प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, बृजेश कुमार शर्मा, इरशाद कुरैशी, अखलाक चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here