मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर? कराची के अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान में इंटरनेट ठप

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और उसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई है। उसकी हालत खराब है।

0
315

न्यूज़लिंक हिंदी। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और उसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई है। उसकी हालत खराब है। उसको कराची के किसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। एक बात जो इस बात तरफ इशारा करती है कि कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला है। उसका कारण ये है कि पाकिस्तान में इस वक्त चाहे वो एक्स हो, गूगल सर्विसेज हों या फिर यूट्यूब हो, ये सब डाउन कर दिए गए हैं।

सर्वर की तरफ से ये सब चीजें डाउन कर दी गई हैं। पाकिस्तान में ना तो एक्स ओपन हो रहा है ना ही पाकिस्तान में गूगल सर्विसेज चल रही हैं और ना ही इस वक्त यूट्यूब काम कर रहा है। अब ये सर्विसेज एकदम से क्यों डाउन हो गई हैं। यकीनन कुछ ना कुछ गड़बड़ है। कोई बात ऐसी जरूर है, जिसको छिपाया जा रहा है। एक स्थानीय पत्रकार ने कहा कि इंटरनेट ठप करने के पीछे खबर रोकने की मंशा हो सकती है।

ये भी पढ़े : Kanpur News : कानपुर में गंगा बैराज पर स्टंटबाजों ने फिर दौड़ाई बाइक, तीन बाइक सीज

पाकिस्तान में इंटरनेट डाउन
पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद देश में हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर आ रही है। देश के कई बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन है। इसके अलावा एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम भी नहीं चल रहा है। दावा किया। रात 8 बजे के बाद से इंटरनेट की स्पीड धीमी कर दी गई है। दुनिया भर की इंटरनेट, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस पर नजर रखने वाली संस्था नेटब्लॉक ने पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर रोक लगाए जाने की पुष्टि की है।

पाक पत्रकार ने क्या कहा?
दाऊद पर पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार आरजू काजमी ने कहा, पाकिस्तान में दाऊद को जहर दिए जाने की चर्चा है। वह कराची के एक अस्पताल में भर्ती है। आरजू काजमी ने बताया कि अस्पताल में दाऊद की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में इंटरनेट बंद किया गया है। दाऊद से जुड़ी पहले एक रिपोर्ट भी आई थी, जिसमें कहा गया था कि वह स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहा है। गैंग्रीन की शुरुआत के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गईं। इस स्थिति से उसके करीबी सहयोगी छोटा शकील ने सख्ती से इनकार किया था।

ये भी पढ़े : Kanpur Weather Update: जम्मू और शिमला से भी ठंडा कानपुर, आठ साल की सबसे सर्द रात, भारी पड़ सकती है लापरवाही

1993 मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम कथित तौर पर दशकों से पाकिस्तान में है। इस हमले में 250 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों घायल हो गए थे। भारतीय अधिकारी अक्सर कहते रहे हैं, उनका मानना ​​है कि दाऊद इब्राहिम कराची के पॉश इलाके क्लिफ्टन में रहता है, लेकिन पाकिस्तान अक्सर इनकार करता रहा है। जनवरी 2023 में दाऊद के भतीजे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को बताया कि दाऊद ने पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली है और अपने परिवार के साथ कराची में रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here