दिल का दौरा पड़ने से भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का हुआ निधन, दो हफ्ते पहले हुआ था डेंगू

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने कलाकार बृजेश त्रिपाठी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि बृजेश त्रिपाठी को दिल का दौरा पड़ा था

0
524

न्यूज़लिंक हिंदी। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने कलाकार बृजेश त्रिपाठी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि बृजेश त्रिपाठी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा था। बात करें वर्कफ्रंट की तो उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी सिनेमा में भी कई फिल्मों में काम किया था।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता को मुंबई लाया गया, लेकिन कल रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता का परिवार मुंबई में रहता था।

ये भी पढ़े : Kanpur : नाबालिग का अश्लील वीडियो एडिट कर परिवार से मांगे 20 लाख, उठा ले जाने की दी धमकी

कई बड़े स्टार्स संग शेयर किया स्क्रीन
आपको बता दें कि भोजपुरी जगत में भी उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। इस लिस्ट में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। साल 1979 में बृजेश त्रिपाठी ने एक्टिंग में डेब्यू किया था जिसके बाद कई फिल्में की। उनकी एक्टिंग की वजह से वो लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगे।

ब्रिजेश त्रिपाठी ने कईं बॉलीवुड फिल्मों में भी किया था काम
ब्रिजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रवि किशन, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित अन्य लोगों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में की हैं। वह अपने दोस्त की मदद से फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हुए. उन्होंने अपना बेस मुंबई में शिफ्ट कर लिया था। उनके इस सफर में उनके परिवार ने उनका बहुत साथ दिया। उनके पसंदीदा एक्टर पवन सिंह हैं।

ये भी पढ़े : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर? कराची के अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान में इंटरनेट ठप

दो हफ्ते पहले हुआ था डेंगू
बताया जा रहा है कि बृजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था। जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। मेरठ से जब वो मुंबई वापस लौटे तो कल रात उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उनका पूरा परिवार मुंबई के कांदिवली में रहता है। आज एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आज होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में थे। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सैंया तोहारे कारन’ से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई ‘टैक्सी चोर’ थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here