Kanpur Crime: कानपुर पुलिस ने सोना लेकर भागे कारीगर के एक साथी महेश विलास मस्के को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

कानपुर के बेकनगंज सर्राफा बाजार में सोना गलाने वाला कारीगर अलग-अलग सर्राफा व्याारियों का लगभग 12 किलो सोना और 1 करोड़ रुपए कैश लेकर भाग गया था।

0
602

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कुछ दिन पहले कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला आया था। कानपुर के बेकनगंज सर्राफा बाजार में सोना गलाने वाला कारीगर अलग-अलग सर्राफा व्याारियों का लगभग 12 किलो सोना और 1 करोड़ रुपए कैश लेकर भाग गया था। व्यापारी लगातार उसे फोन कर रहे थे। लेकिन उसका फोन स्वीच आफ जा रहा था।

जब व्यापारियों ने जाकर देखा तो उसका सोना गलाने वाला कारखाना बंद था। व्यापारियों का अहसास हुआ कि उनके साथ करोड़ों की ठगी हो गई। सर्राफा व्यापारियों ने बाजार में जमकर हंगामा किया। इसके बाद जेसीपी अपराध शाखा के ऑफिस पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। अब सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई टप्पेबाजी मे कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ये भी पढ़े : दिल का दौरा पड़ने से भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का हुआ निधन, दो हफ्ते पहले हुआ था डेंगू

बजरिया थाना क्षेत्र के बेकनगंज मे सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई टप्पेबाजी मे कानपुर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से सोना लेकर भागे कारीगर के एक साथी महेश विलास मस्के को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की महेश मस्के को महाराष्ट्र के सांगली जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़े : Kanpur : नाबालिग का अश्लील वीडियो एडिट कर परिवार से मांगे 20 लाख, उठा ले जाने की दी धमकी

वही कारीगर के साथी के पास से भारी मात्रा मे सोना,चांदी, कैश वा अन्य समान बरामद हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी सम्पत लवेटे की तलाश मे जुटी है। कानपुर पुलिस महाराष्ट्र पुलिस के साथ लगातार दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here