न्यूज़लिंक हिंदी। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी एक्टिंग और अपने बोल्ड अंदाज से ऋचा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, इंडस्ट्री में बिना किसी पहचान के एक्ट्रेस के लिए अपनी जगह बना पाना बिल्कुल सरल और आसान नहीं था।
साल 2017 में दिए अपने एक इंटरव्यू में ऋचा ने बताया था कि जब वे इंडस्ट्री में आई थीं, तब उन्हें एक शादीशुदा एक्टर के साथ डेट पर जाने की सलाह दी गई थी। ऋचा ने बताया था कि उनसे यह भी कहा गया था कि वे एक क्रिकेटर को मैसेज भेजें। यह उनके करियर और पब्लिक इमेज के लिए अच्छा होगा।
ऋचा चड्ढा ने बातचीत के दौरान कहा था, ‘जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तो एक पीआर के व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि इस अभिनेता को मैसेज भेजो और उसके साथ डेट पर जाओ। मैंने कहा कि लेकिन वे शादीशुदा हैं। इसके बाद उसने मुझसे एक क्रिकेटर को मैसेज करने के लिए कहा। मुझे बताया गया कि यह मेरे पीआर और पब्लिक इमेज के लिए अच्छा होगा।’
इंडस्ट्री में जगह बनाने में लगता है वक्त
इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने को लेकर ऋचा ने बताया था- कि यहां के लोग ये नहीं समझते कि जो लोग इंडस्ट्री से बाहर के होते है, उनका किसी तरह का कोई मार्गदर्शन नहीं किया जाता है। शुरुआती दौर में हमें कोई रास्ता बताने वाला नहीं होता। यहां ऐसा कोई नहीं होता जो हमें ये बता सके कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। कौन सी फिल्म हमें टाइपकास्ट कर देगी और कौन-सी फिल्में हमारे करियर के लिए अच्छी होंगी। आपको अपना रास्ता खुद बनाना होता है। इसलिए हम जैसे लोगों को वक्त लगता है।
ये भी पढ़ें : UP: राशन कार्ड धारकों को अब मुफ्त मिलेगा ये अनाज, नए आदेश हुए जारी, इन लोगों को योजना का नहीं मिलेगा लाभ
आपको बता दे कि ऋचा इस वक्त अपनी फिल्म ‘गर्ल विल बी गर्ल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये अभिनेत्री और उनके पति व एक्टर अली फजल के प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन स्टूडियो के बैनर तले बनी पहली फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म को वर्ल्ड ड्रामेटिक फीचर कैटेगरी में सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए चुना गया है। यह फिल्म डायरेक्टर सूची तलाती द्वारा निर्देशित है।

