न्यूज़लिंक हिंदी। दमोह के जिला अस्पताल परिसर में रविवार रात आवारा कुत्ते एक अज्ञात नवजात शिशु के शव को बुरी तरह से नोंच रहे थे। इसे देखकर लोग सहम गए और कुत्तों को भगाने का प्रयास करते हुए अस्पताल प्रबंधन को तुरंत जा कर सूचना दी।
इसके बाद शव को सुरक्षित शव गृह में रखवाया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर नवजात का शव अस्पताल परिसर में किसने फेक दिया।दमोह के जिला अस्पताल में अमानवीयता की तस्वीर देखने को मिली है। एक नवजात शिशु का शव आवारा कुत्ते के मुंह में था। कुत्ते उसे नोंच रहे थे। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने शव मॉर्चुरी में रखवाया है।
आरएमओ डॉ. विशाल शुक्ला ने बताया कि जहां पर अस्पताल का मेडिकल वेस्ट फेंका जाता है, वहीं पर नवजात मेल शिशु का शव कुत्ते लेकर घूम रहे थे। उनके पास सूचना आई तो उन्होंने सुरक्षा गार्ड को वहां पर भेजा और पुलिस को जानकारी दी।
इसके बाद शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि जानकरी लेने पर पता चला कि अस्पताल में 48 घंटों के अंदर किसी भी नवजात की मौत नहीं हुई है। वे इस मामले की जांच करवा रहे हैं,कि आखिर यह शव यहां कैसे आया। फिर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

