भूकंप ने मचाई तबाही, 111 से ज्यादा लोगों की मौत,चीन में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी। चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, चीन के गांसू प्रांत और पड़ोसी किनघई प्रांत में सोमवार आधी रात को आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 111 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। सोमवार रात 11 बजकर 59 मिनट पर इस क्षेत्र में हल्का भूकंप आया और भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।

विशेषज्ञों ने बताया कि हल्के भूकंप से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान होता है,सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि भूकंप से मकान ढहने समेत काफी नुकसान हुआ और लोग खुद को सुरक्षित बचाने के लिए सड़कों पर भाग गए।

आपदा रोकथाम और राहत के लिए चीन के राष्ट्रीय आयोग और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आपदा राहत आपातकाल को सक्रिय कर दिया है, सूत्रों ने बताया है कि आपदा के प्रभाव का आकलन करने और स्थानीय राहत कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में एक कार्य दल भेजा गया है।

बता दें कि अगस्त में, पूर्वी चीन में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 23 लोग घायल हो गए और दर्जनों इमारतें ढह गईं, सितंबर 2022 में, सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें लगभग 100 लोग मारे गए थे। साल 2008 में 7.9 तीव्रता के भूकंप में 87,000 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए, जिनमें 5,335 स्कूली छात्र भी शामिल थे। भूकंप से मकान ढहने समेत काफी नुकसान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here