न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। बदमाशों के दिल में पुलिस का जरा सा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। वह अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। ऐसा ही एक मामला जमुई से सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाशों ने जेडीयू नेता पवन शाह की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पवन शाह पर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। इस घटना में पवन शाह को तीन गोलियां लगीं। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
पैदल ही घर लौट रहे थे पवन साह
दरअसल, पवन साह जेडीयू युवा नगर के अध्यक्ष हैं। महिसौड़ी निवासी पवन साह सोमवार को अपनी शृंगार की दुकान से रात में करीब 10 बजे पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान महिसौड़ी चौक के पास बेखौफ बदमाशों ने पवन साह को गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजनों ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।
छाती और कनपटी में गोली लगते ही गिर गए पवन साह
बताया जाता है कि घात लगाए बदमाशों ने पवन साह को देखते ही ताबड़तोड़ गोली चला दी। एक गोली कनपटी तो दूसरी छाती में लगी है। गोली लगने के बाद पवन साह जमीन पर गिर गए। जब तक स्थानीय लोग समझ पाते गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
हमला क्यों किया गया इसकी जानकारी नहीं
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बाद जमुई एसपी शौर्य सुमन और टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी निजी क्लीनिक पहुंचे। गंभीर रूप से घायल पवन साह से घटना की जानकारी ली। फिलहाल हमला क्यों किया गया है यह अब तक साफ नहीं हुआ है। एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि पवन साह को दो गोली मारी गई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

