Parliament: राहुल गांधी पर भड़के उपराष्ट्रपति, सदन में लगाई फटकार; बोले- उन्हें सद्बुद्धि आए

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति की मिमिक्री की गई। इस बीच राहुल गांधी ने उनका वीडियो बनाया, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

0
241

न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। TMC सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा संसद के अंदर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, TMC सांसद की मिमिक्री पर अब उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अब प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए।

बता दे कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति की मिमिक्री की गई। इस बीच राहुल गांधी ने उनका वीडियो बनाया, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस घटना पर जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने कुछ देर पहले एक टीवी चैनल पर एक वीडियो को देखा, गिरावट की कोई हद नहीं है। आपके एक बड़े नेता, एक सांसद के असंसदीय व्यवहार का वीडियो बनाते हैं। मैं तो यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए। कुछ जगह तो बख्शो।

ये भी पढ़ें : Covid: कोरोना से एक दिन में पांच लोगों की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 1700 के पार, 335 नए मामले

आपको बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा करने पर विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की गई है। लोकसभा और राज्यसभा से निलंबन को लेकर विपक्षी सदस्य संसद परिसर में विरोध जता रहे थे। इस दौरान TMC सांसद ने राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री की। इस घटना को लेकर बीजेपी ने भी आपत्ति दर्ज कराई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here