न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन रात्रिकाल में नहीं हो पाएंगे। प्रेमानंद महाराज की करीब दो किलोमीटर की पद यात्रा के दौरान उनकी झलक पाने के लिए हजारों लोग आते हैं। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि यह निर्णय अनिश्चितकाल के लिए लिया गया है।
संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए बताया गया है, आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 2रू30 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया पेज पर एक संदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है, आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 2ः30 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे। जिसमें सब दर्शन पाते थे। वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।
दरअसल, प्रेमानंद महाराज रात्रिकाल में 2ः30 बजे छटीकरा रोड पर मौजूद श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे। करीब 2 किलोमीटर की इस पद यात्रा के दौरान महाराज की झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में लोग उमड़ पड़ते थे।पिछले दिनों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत प्रेमानंद महराज के आश्रम पहुंचे थे। वहीं, दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ प्रेमानंद महराज के आश्रम पहुंचे थे।

