राज्यसभा सभापति की नकल उतारने से आहत PM मोदी ने धनखड़ को लगाया फोन, बोले- ये मैं 20 साल से सुन रहा हूं’

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने के मामले में सियासत गरमा गई है।

0
239

न्यूज़लिंक हिंदी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने के मामले में सियासत गरमा गई है। धनखड़ ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, बुधवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया। उपराष्ट्रपति ने बताया कि पीएम ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि वह ऐसे अपमान 20 वर्षों से भी ज्यादा से झेलते आ रहे हैं।

उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीफोन आया था। उन्होंने कल पवित्र संसद परिसर में कुछ माननीय सांसदों के जरिए उड़ाए गए मजाक पर बहुत दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं। मगर ये भी फैक्ट है कि भारत के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के साथ और वह भी संसद में, ऐसा हो सकता है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’

ये भी पढ़े : राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा की कार का एक्सीडेंट, नाले में घुसी कार, गिरिराज जी जाते समय हुआ हादसा

ट्वीट में आगे कहा गया, ‘मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि कुछ लोगों की इस तरह की हरकत मुझे मेरे दायित्वों को निभाने और हमारे संविधान में बताए गए सिद्धांतों को बनाए रखने से नहीं रोकने वाली हैं। मैं तहे दिल से उन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं। कोई भी अपमान मुझे अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेगा।’

राष्ट्रपति ने की घटना की निंदा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “जिस तरह से हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति को संसद परिसर में अपमानित किया गया, उसे देखकर मुझे निराशा हुई। निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र होना चाहिए, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति की गरिमा और शिष्टाचार के मानदंडों के भीतर होनी चाहिए। यह संसदीय परंपरा रही है जिस पर हमें गर्व है और भारत के लोग उनसे इसे कायम रखने की उम्मीद करते हैं।”

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाई ‘नेशनल अलायंस कमेटी’,अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, संसद के दोनों सदनों से 90 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया। इसका विरोध जताते हुए विपक्षी सांसदों ने मंगलवार (19 दिसंबर) को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सदन की ‘मॉक कार्यवाही’ का आयोजन भी हुआ। कुछ सांसद संसद भवन के नए मकर द्वार पर धरना दे रहे थे। उसी समय टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति धनखड़ की नकल उतारी। मौके पर मौजूद राहुल गांधी ने इस पूरी मिमिक्री को अपने मोबाइल फोन में कैद भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here