IPL 2024 CSK Full Squad: नीलामी में चेन्नई ने खरीदे छह खिलाड़ी, देखें टीम की फाइनल लिस्ट

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह क्रिकेटरों को खरीदा

0
449

न्यूज़लिंक हिंदी। आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह क्रिकेटरों को खरीदा। उनके पास छह ही जगह खाली थे। चेन्नई के पर्स में नीलामी के बाद एक करोड़ रुपये बचे रह गए।

उसने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 66.60 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं, नीलामी में 30.40 करोड़ रुपये उसके खर्च हुए। CSK ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र पर दांव लगाया।

वहीं, भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की CSK में वापसी हुई। टूर्नामेंट के पिछले सीजन में चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब पर कब्जा किया था। अगली बार भी धोनी ही कमान संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया है।

चेन्नई ने डेरिल मिचेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा। मिचेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मिचेल को खरीदने के लिए काफी देर तक बोली चली। दिल्ली की टीम ने 11.50 करोड़ रुपये की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया।

ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम 11.75 करोड़ रुपये में मिचेल को खरीद लेगी, लेकिन यहां से चेन्नई सुपरकिंग्स की एंट्री हुई। इसके बाद चेन्नई और पंजाब में टक्कर हुई। पंजाब की टीम ने 13.75 करोड़ रुपये की बोली के बाद खुद को बाहर कर लिया। चेन्नई ने मिचेल को 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

रिटेन किए गए खिलाड़ी
एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

ये भी पढ़ें : IPL: आईपीएल नीलामी के दौरान प्रीति जिंटा ने की बड़ी गलती, इस खिलाड़ी का किया ‘अपमान’, जानें पूरा मामला

संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे/शार्दुल ठाकुर।

नीलामी में खरीदा
रचिन रवींद्र (1.80 करोड़ रुपये), शार्दुल ठाकुर (चार करोड़ रुपये), डेरिल मिचेल (14 करोड़ रुपये), समीर रिजवी (8.40 करोड़ रुपये), मुस्तफिजूर रहमान (दो करोड़ रुपये), अरावेली अवनिश (20 लाख रुपये)।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here