Kanpur News: महाराजपुर में फसलों की देखभाल कर रहा किसान, सांड ने 71 साल के बुजुर्ग को पटक-पटककर लेली जान

महाराजपुर के फुफुवार सुई थोक में 71 साल के किसान जागेश्वर को सांड़ ने पटक-पटकर मार डाला। जागेश्वर मंगलवार रात को अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी सांड़ों का एक झुंड खेतों में घुस गया।

0
306

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में अन्ना मवेशियों का आतंक थम नहीं रहा। पिछले तीन दिन में हमले से दूसरी मौत की खबर सामने आयी है। दरअसल, महाराजपुर के फुफुवार सुई थोक में 71 साल के किसान जागेश्वर को सांड़ ने पटक-पटकर मार डाला। जागेश्वर मंगलवार रात को अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी सांड़ों का एक झुंड खेतों में घुस गया।

ये भी पढ़े : Kanpur: औद्योगिक क्षेत्र में बनेंगे 200 कौशल विकास केंद्र, 79 करोड़ से चमकेगा रूमा, जल्द लगेगा दूसरा प्लांट

जागेश्वर ने उन्हें भगाया, तो एक सांड़ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी किसान रामकुमार के अनुसार सांड़ ने उन्हें 10 बार पटका। बुधवार रात को हैलट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तीन दिन में सांड़ के हमले से यह दूसरी मौत है। 18 दिसंबर को कैंट में इकलाख को सांड़ ने पटककर मार डाला था।

जागेश्वर के खेत गांव से कुछ दूरी पर हैं। वे रोज की तरह मंगलवार रात को भी खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान सांड़ों का एक झुंड खेत में घुसकर फसल बर्बाद करने लगा। जागेश्वर ने सांड़ों को भगाने के लिए आवाज लगाई तो एक सांड़ उनकी तरफ दौड़ा। जागेश्वर भी बचने के लिए भागे, लेकिन सांड़ ने दौड़ाकर उन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़े : Rajouri Attack: सेना की 2 गाड़ियों पर आतंकियों हमला, 4 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी

उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों की रखवाली कर रहे किसान वहां पहुंचे और पथराव कर सांड़ को भगाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे बेटे सुखलाल, राजकुमार और बेटी यशोदा ने जागेश्वर को पहले कांशीराम अस्पताल और फिर हैलट में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here