Kanpur News: सांसदो को अलोकतांत्रिक निलंबन के विरोध में सपाईयों का जगह-जगह प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के कानपुर मे सपाईयों द्धारा विपक्ष के 142 सांसदो को अलोकतांत्रिक निलंबन के विरोध में सपाईयों द्धारा फूलबाग गांधी प्रतिमा पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।

0
311

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के कानपुर मे सपाईयों द्धारा विपक्ष के 142 सांसदो को अलोकतांत्रिक निलंबन के विरोध में सपाईयों द्धारा फूलबाग गांधी प्रतिमा पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सपाईयों ने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की।

मीडिया से बातचीत के दौरान सपा विधायक हसनरूमी ने कहा- कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर “इण्डिया” गठबंधन विपक्ष के 142 सांसदों का आलोकतांत्रिक तरीके से निलम्बन किये जाने के विरोध में पूरे भारत के अवध अलग जिलों में सभी समाजवादी पार्टी के लोग धरना देकर लोकतन्त्र एवं संविधान बचाकर तथा भाजपा सरकार को हटाने के लिये मांग कर रहे है।

आज देश में जिस तरह से विपक्ष के सांसदों के साथ आलोकतांत्रिक व्यवहार किया गया है। उससे लगता है कि भाजपा, लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी हुई है जिससे जनमानस इस आलोकतांत्रिक व्यवहार की कटु निन्दा करती है। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा दूषित जल, बढ़ता प्रदूषण तथा हृदय रोग, कैन्सर, बुखार के बढ़ते रोगी, अस्पतालों में दवा के अभाव के कारण, गरीबों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।

लेकिन सरकार जन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए आलोकतांत्रिक नीतियों का सहारा लेकर सांसदों के साथ जो व्यवहार किया है उसे सपा कानपुर महानगर भाजपा सरकार को हटाने की मांग करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here