Kanpur: आलू के बोरों में छिपाकर रखी थी शराब, पुलिस ने पकड़ी 80 लाख की 765 पेटी, ट्रक चालक गिरफ्तार

एडीसीपी लखन यादव ने बताया कि चालक के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

0
351

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। उत्तर प्रदेश में हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 765 शराब की पेटी को पुलिस ने महाराजपुर के हाईवे स्थित हीरो होंडा वर्कशॉप के सामने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ट्रक में आलू के बोरों में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया। शराब की कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

STF सबइंस्पेक्टर रणेंद्र कुमार सिंह ने बताया -कि ड्राइवर अंबाला निवासी उदयभान को पकड़ा गया है। उसके अनुसार अंग्रेजी शराब की तस्करी का गैंग है। उसे एक चक्कर का एक लाख रुपये दिया जाता है। इस गैंग का मुख्य सरगना रायपुर खुर्द चंडीगढ़ निवासी मनवीर सिंह उर्फ मनु है।

ये भी पढ़ें : Kanpur News: 1.27 करोड़ से छावनी क्षेत्र में होंगे विकास कार्य, जानें इन इलाकों में कराए जाने हैं ये काम

उसका सहयोगी खेराती खेड़ा फतेहाबाद, हरियाणा निवासी पवन कुमार गुर्जर है। मनवीर व पवन ने शराब लोड कराकर शहर के किनारे ट्रक दे दिया था। ट्रक बिहार पहुंचाना था। एडीसीपी लखन यादव ने बताया कि चालक के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here