New Year 2024: सोमवार से हो रही है नए साल की शुरुआत, महादेव की कृपा पाने के लिए कर लें ये काम

नए साल के पहले दिन कुछ उपाय करने से शिव जी प्रसन्न होंगे और पूरे वर्ष आप पर महादेव की कृपा बनी रहेगी।

0
582

न्यूज़लिंक हिंदी। कुछ दिन बाद से ही नए साल का आगाज होने वाला है। इस बार नए साल की शुरुआत बेहद ही शुभ संयोग में होने वाली है। दरअसल इस बार नए साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है, इसलिए नए साल की शुरुआत को बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार नए साल के पहले दिन कुछ उपाय करने से शिव जी प्रसन्न होंगे और पूरे वर्ष आप पर महादेव की कृपा बनी रहेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं शिव जी को प्रसन्न करने वाले कुछ खास उपायों के बारे में…

जलाभिषेक
भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं। ये मात्र एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में साल के पहले सुबह स्नान करें और किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे।

बेलपत्र चढ़ाएं
शिव जी को बेलपत्र बहुत प्रिय है। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए साल के पहले दिन बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे।

लगाएं इन चीजों का भोग
भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष मिठाई की जरूरत नहीं है। शिव जी मात्र धतूरा और बिल्व पत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि आप चाहें तो इस दिन शिव जी को घी, शक्कर, गेंहू का आटे से बने प्रसाद का भोग लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Kanpur: आलू के बोरों में छिपाकर रखी थी शराब, पुलिस ने पकड़ी 80 लाख की 765 पेटी, ट्रक चालक गिरफ्तार

सफेद वस्त्र
शिव जी को सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में शिव का आशीर्वाद पाने के लिए साल के पहले दिन स्नानादि के बाद सफेद रंग या उससे मिलते जुलते रंग के वस्त्र पहनें। साथ ही माथे पर चंदन का जरूर तिलक लगाएं।

दान
यदि संभव हो तो अपने सामर्थ्य के अनुसार साल के पहले दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करें। इन चीजों के दान से भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here