मथुरा: जन-जन तक पहुँचने का संकल्प लेकर मथुरा के राया पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा 

0
223

न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा राया। शुक्रवार को नगर पंचायत राया कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बल्देव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश पहुंचे। नगर पंचायत राया कार्यालय पर विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया गया।

ये भी पढ़े: मथुरा: अक्षत कलश रथ यात्रा से राममय हुई कान्हा की नगरी, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा से हुआ रथयात्रा का स्वागत

बलदेव रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूरन प्रकाश ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा लोगों को तमाम सुविधा दी जा रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए इन योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिया जा रहा लाभ सीधे तौर पर जनता तक पहुंचा जा रहा है। इससे पूर्व नगर पंचायत राया कार्यालय पर विद्युत विभाग,स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवायी गयी।

इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल,अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा, विद्युत उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ0 शशी शेखर, आपूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी, खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह,जगमोहन शर्मा,उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह,राकेश कुमार,राजीव कुमार,अनिल रावत, विकास यादव,अर्जुन प्रधान, रवि चौधरी, नीतेश पाठक,रंजीत,आस मोहम्मद,सलीम कुरैशी व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here