Kanpur News : रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया,सुसाइड नोट मे लिखा- अल्लाह मुझे माफ करे

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के सूटरगंज में कारोबारी की अवसादग्रस्त बुजुर्ग पत्नी ने शुक्रवार दोपहर पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गोली सिर को छूकर निकल गई। परिजनों ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।

दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। बेटी की भी शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से अकेलेपन के कारण शाबिया अवसाद में हैं। उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शाबिया ने पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में बांई ओर गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया।

गोली सिर को छूती हुई निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर पति अहमद उल्ला और भतीजे सलमान दौड़े। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। रिवाल्वर को कब्जे में लिया है। महिला के अवसादग्रस्त होने का पता चला है।

गोली मरने से पहले लिखे ये अल्फ़ाज़ अल्लाह मुझे माफ करे

एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि महिला ने खुदकुशी के प्रयास से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने अपनी मौत का खुद को ही जिम्मेदार बताया। अल्लाह मुझे माफ करें। आशंका जताई जा रही है बेटों के विदेश में होने के कारण परिवार की कमी उन्हें खल रही थी। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी करने का का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here