Israel Hamas War: IDF ने हमास के सुरंग नेटवर्क का लगाया पता, इस्राइल ने शेयर किया चौंकाने वाला Video

इस्राइली सेना ने पहले भी गाजा में कई सुरंगों का पता लगाया है और उन्हें तबाह कर दिया है। इनके साथ ही गाजा में कई इमारतों को भी तबाह करा गया है।

0
228

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। इस्राइली सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने हमास के सुरंग के नेटवर्क का पता लगा लिया है। सेना का दावा है कि हमास इन सुरंगों का इस्तेमाल अंडरग्राउंड बेस के तौर पर कर रहा था। ये सुरंगे गाजा के इस्सा इलाके में मिली हैं और इन्हें हथियार रखने, छिपने, कमांड और कंट्रोल सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

गाजा में कई सुरंगों का पता लगाया और उन्हें तबाह कर दिया
इस्राइली सेना की के-9 यूनिट ने इन सुरंगों का पता लगाया है। इस यूनिट में ट्रेंड डॉग्स शामिल हैं, जिन्होंने सैंकड़ों मीटर लंबे सुरंग नेटवर्क का पता लगाया। इस्राइली सेना ने पहले भी गाजा में कई सुरंगों का पता लगाया है और उन्हें तबाह कर दिया है। इनके साथ ही गाजा में कई इमारतों को भी तबाह करा गया है क्योंकि ये इमारतें हमास के कार्यालयों के तौर पर इस्तेमाल की जा रहीं थी।

इस्राइली सेना ने बताया कि उनकी यिफताह बटालियन के जवानों और कॉम्बैट इंजीनियरिंग फोर्स के जवानों ने हमास के ठिकानों पर हमला किया। जिनमें हमास के कई आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन के दौरान सुरंग के कई मुहाने मिले, जिनकी जांच करने पर गाजा में सुरंगों के नेटवर्क का खुलासा हुआ।

इस्राइली सेना ने कफ्र किला इलाके में की एयरस्ट्राइक 
गाजा के दक्षिणी हिस्से में जारी ऑपरेशन में इस्राइली सेना के हमले में हमास के दर्जनों आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। इस्राइली सेना ने बताया कि हमास के आतंकियों ने सैनिकों पर फायरिंग की और एक इमारत में घुस गए।

ये भी पढ़ें : Pakistan: रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में मिला टाइम बम, कराची को दहलाने की थी साजिश

इस पर इस्राइली सेना ने फाइटर जेट से हमला कर उस इमारत को ही ध्वस्त कर दिया। इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कफ्र किला इलाके में एयरस्ट्राइक की है। इस ऑपरेशन के बारे में सेना ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here