न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर कर मांग करते हुए कहा कि 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पर बहुत सारे धर्मांतरण के किस्से सामने आते हैं, किसी प्रकार का कोई धर्मांतरण ना हो इसके लिए उन्होंने पहले से ही पुलिस को ज्ञापन के माध्यम से चेता दिया है।
ये भी पढ़े : मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR, पत्नी को बेरहमी से पीटने का लगा आरोप
पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी व्यक्त कि उनका कहना था कि ज्ञापन सौंपने पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार को आए थे, लेकिन पुलिस कमिश्नर साहब के व्यवस्था के कारण ज्ञापन अन्य अधिकारी को सौप है शायद उनके ऊपर जिम्मेदारी ज्यादा है।
कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर कर मांग करते हुए कहा कि 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पर बहुत सारे धर्मांतरण के किस्से सामने आते हैं #Kanpur @KanpurPolice pic.twitter.com/G79L2YGFxT
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 23, 2023
पुलिस को ज्ञापन सौंपने के बाद बजरंग दल के जिला सहसंयोजक कृष्णा तिवारी ने कहां की शहर में कई धन्मांतरण की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी है 25 दिसंबर क्रिसमस डे पर अगर कोई भी धन्मांतरण का मामला प्रकाश में आया, तो वह पुरजोर विरोध करेंगे चाहे वह कोई भी हो कृष्णा तिवारी ने खुली चेतावनी दी है कि धन्मांतरण करने वाले गैंग और उनके सहयोगी जो भी होंगे उनके खिलाफ बजरंग दल कड़ी कार्रवाई करेगा ।
एडीसीपी मुख्यालय स्टाफ ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करी है कि 25 दिसंबर क्रिसमस डे पर कोई भी धम्मांतरण का मामला प्रकाश में नहीं आना चाहिए @KanpurPolice pic.twitter.com/02hgjbwXjk
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 23, 2023
इस संबंध में एडीसीपी मुख्यालय स्टाफ ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करी है कि 25 दिसंबर क्रिसमस डे पर कोई भी धम्मांतरण का मामला प्रकाश में नहीं आना चाहिए जिसमें पुलिस द्वारा पहले से ही व्यवस्थाएं कर ली गई है ताकि किसी प्रकार का माहौल न बिगड़े।
ये भी पढ़े : IIT Kanpur में Prof. Sameer Khandekar का निधन, मंच पर दे रहे थे लेक्चर, तभी आया हार्टअटैक

