Kanpur: बर्थडे पार्टी में खाना सर्व करने पहुंची युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, जाने पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के महिलाओं को स्वावलंबी और सजक बनानें के योगी सरकार सजग है लेकिन फिर आए दिन लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ उत्पीड़न और भी कई घटनाए प्रकाश में आ रही है।

0
135

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के महिलाओं को स्वावलंबी और सजक बनानें के योगी सरकार सजग है लेकिन फिर आए दिन लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ उत्पीड़न और भी कई घटनाए प्रकाश में आ रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां पनकी में बर्थडे पार्टी में खाना सर्व करने के लिए पहुंची युवती के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी।

युवती के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी इतना ही नहीं जब पनकी पुलिस से पीड़ित युवती ने शिकायत करी तो पनकी पुलिस ने भी दबंगो का साथ देते हुए कोई कार्यवाही नहीं करी घटना से आहत युवती ने शुक्रवार को डीसीपी वेस्ट विजय ढुल से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़े : Kanpur : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, धर्मांतरण के मामले में कही ये बात…

पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के इस्पात नगर में बुधवार रात कुछ युवक अपने साथी की बर्थडे पार्टी कर रहे थे जिसमें युवक खाना सर्व करने के लिए एक युवती को लेकर आए थे। पार्टी के दौरान नशे में धुत युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर मारपीट कर दी। विरोध करने पर उसके पति के साथ भी मारपीट कर दी जिसके बाद युवक उसे छोड़कर भाग निकले। शुक्रवार सुबह डीसीपी वेस्ट विजय ढुल के कार्यालय पहुंची युवती ने उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद एसीपी पनकी ने थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

इस पूरे मामले में पीड़िता और उसके एक पति का आरोप है कि उनको किसी देवा नाम के व्यक्ति ने पनकी में बर्थडे पार्टी में खाना सर्व करने के लिए बुलाया था जिसमें थोड़ी देर बाद मोनू सेंगर,आर के ,काजू ,राजू ,मोनू चंदेल ये सभी रसूखदार लोगो ने युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए।

ये भी पढ़े : मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR, पत्नी को बेरहमी से पीटने का लगा आरोप

उनका पनकी पुलिस पर आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी थी लेकिन स्थानीय पनकी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। इतना नहीं पनकी पुलिस ने मोबाइल से सारे साक्ष्य मिटा दिए और थाने में भी उनके साथ पुलिस ने अभद्रता व मारपीट करी। पीड़ित व पीड़िता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज करने बाद भी जब उनको थाने बुलाया गया तो एक विधायक की गाड़ी सहित अन्य करीब 30 गाड़ियां आयी थी, जिसमे करीब 80 लोग सवार थे थाने पर आकर दबाव बना रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here