लोकसभा चुनाव के पहले बढ़ीं केजरीवाल सरकार की मुश्किलें, इस मामले में LG ने दिए CBI जांच के आदेश

दिल्ली की केजरीवाले सरकार एक और सीबीआई जांच के घेरे में घिरती दिख रही है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं को लेकर सतर्कता विभाग ने अपनी रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी है।

0
228

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली की केजरीवाले सरकार एक और सीबीआई जांच के घेरे में घिरती दिख रही है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं को लेकर सतर्कता विभाग ने अपनी रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी है। इसके बाद एलजी सक्सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर मामले की जांच और सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur: बर्थडे पार्टी में खाना सर्व करने पहुंची युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, जाने पूरा मामला

बता दें, सीबीआई पहले ही दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में हैं। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं। दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत भी बढ़ गई है। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल भी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें 3 जनवरी को ईडी ऑफिस बुलाया गया है।

सरकारी अस्पतालों अप्रामाणिक दवाएं आपूर्ति का आरोप
न्यूज एजेंसी एनएनआई के ट्वीट के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा खरीदी गई अप्रामाणिक दवाएं हो लेकर एलजी ये आदेश दिए हैं। एजेंसी की रिपोर्ट की मुताबिक लोगों की शिकायतों पर आप सरकार ने अस्पतालों के लिए बेतरतीब तरीसे से दवावाओं की खरीद की थी। ये दवाएं सरकारी और निजी परीक्षण प्रयोगशालाओं में टेस्ट के दौरान मापदंडों को पूरा करने में विफल साबित हुई हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, धर्मांतरण के मामले में कही ये बात…

सीएम ने ईडी के समन को बताया था गैर कानूनी
बता दें से सीएम अरविंद केजरीवाल को कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दूसरी बार समन जारी किया था। ईडी ने सीएम से इस मामले में पूछताछ के लिए दफ्तर में पेश होने को कहा था। इसके जवाब में दिल्ली के सीएम ने ईडी के समन को पहली बार की तरह गैर कानूनी करार दिया था। उन्होंने का था कि मुझे ईडी किस हैसियत से पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है, पहले यह स्पष्ट करे। इस सवाल का जवाब ईडी ने मुझे अभी तक नहीं दिया है। वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना ध्यान योग में लीन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here