Kanpur Fire: चकरपुर मंडी में लगी दुकानों में आग, पांच दुकानें जलकर हुई राख कोई जनहानि नहीं

0
211

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर स्थित पक्का तालाब के पास स्थित सब्जी और चाय की टट्टर की दुकानों में अचानक आग लग गई। इलाकाई लोगों के अनुसार चाय समोसे की दुकान में रखा सिलेंडर फटने से आग और विकराल हो गया। दुकाने पूरी तरह जल क्र रख हो गई।

सूचना पर पुलिस की पीआरवी और दमकल की दो गाडि़यों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया आग से पांच दुकानें जलकर राख हो गई है। कोई जनहानि नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।

धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान का शटर खोला लेकिन तब तक दुकान से आग की लपटे उठने लगी। लोगों ने आसपास के घरों से सबमर्सिबल पंप की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू किया लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जल गया।

थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया आग से पांच दुकानें जलकर राख हो गई है। कोई जनहानि नहीं है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लकिन बुरी तरह से दुकाने जलकर राख हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here