क्रिसमस के दिन इजरायल की बड़ी एयर स्ट्राइक, गाजा में दागे गए बम-बारूद, बच्चों समेत 70 लोगों की मौत

इजरायल और हमास के बीच में छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस जंग में अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं पूरे देश विदेश में इसकी चर्चा हो रही हैं।

0
263

न्यूज़लिंक हिंदी। इजरायल और हमास के बीच में छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस जंग में अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं पूरे देश विदेश में इसकी चर्चा हो रही हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल ने क्रिसमस की पूर्व संध्या से लेकर सोमवार की सुबह तक गाजा को बम और गोला-बारूद से पाट दिया है। हवाई हमले में करीब 70 लोग मारे गए हैं, इनमें से कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं, पोप फ्रांसिस ने युद्ध को लेकर अफसोस जताया है। अब तक गाजा में 20 हजार से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं।

ये भी पढ़े : Video: शबनम शेख हुई प्रभु श्रीराम की मुरीद, मुंबई से अयोध्या के लिए निकलीं पैदल, बोलीं- मैं भारत की सनातनी मुस्लिम

इजराइल और हमास के बीच 80 दिनों से युद्ध जारी है. दोनों तरफ से हवाई और जमीनी हमले किए जा रहे हैं। इस बीच क्रिसमस के दिन इजराइल ने गाजा में बड़ा हवाई हमला (airstrike in Gaza) किया। इसमें बच्चों और महिलाओं समेत करीब 70 लोगों की मौत हो गई है। यह हवाई हमला गाजा पट्टी में सबसे घातक माना जाता है। रविवार आधी रात से कुछ घंटे पहले इजरायली हवाई हमला शुरू किया गया और हमलों का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। स्थानीय निवासियों और फिलिस्तीनी मीडिया ने कहा कि इज़राइल ने मध्य गाजा में हवाई और जमीनी गोलाबारी की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हमास संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हवाई हमलों में लगभग 70 लोग मारे गए। ये हमले शरणार्थी शिविर को निशाना बनाकर किए गए थे। कई घर प्रभावित हुए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है, जिनमें से दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur Weather Update: दिन में आज चलेंगी तेज हवाएं… ठंड में होगा इजाफा, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने बदलेगा मौसम

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा ने कहा कि इजराइल ने मध्य गाजा में मघाजी को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि वह मघाजी घटना की रिपोर्ट की समीक्षा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here