न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को धूमधाम तरीके से प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की पहली आरती उतारेंगे। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला को विशेष भोग की तैयारी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला ननिहाल के चावल और ससुराल के मेवा का पहला भोग लगेगा। इसके लिए भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 3000 कुंतल चावल 30 दिसंबर को अयोध्या आ जाएंगे। अब तक का सबसे बड़ी चावल की खेप अयोध्या पहुंचेगी।
ये भी पढ़े : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पत्रकारों से बताया, लड़कियां जान देने की धमकी देती हैं, अब जल्द ही विवाह करूंगा
3000 कुंतल चावल
वहीं नेपाल के जनकपुर से रामलला के लिे वस्त्र, फल व मेवा भी उपहार के रूप में अयोध्या पहुंचाया जाएगा। नेपाल से 100 थाली से सजा उपहार 5 जनवरी को अयोध्या पहुंचाए जाएंगा। राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या आकर कहा कि भगवान के ननिहाल से अयोध्या चावल का संदेश लेकर आया हूं। जिसे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से इकट्ठा किया गया, यह 3000 कुंतल चावल 30 दिसंबर को अयोध्या लाया जाएगा। और फिर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा।
विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी समेत कई और हस्तियों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। ट्रस्ट द्वारा डाक विभाग की ओर से अयोध्या के प्रमुख साधु संतों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर गर्भगृह में होनी है।
ये भी पढ़े : क्रिसमस के दिन इजरायल की बड़ी एयर स्ट्राइक, गाजा में दागे गए बम-बारूद, बच्चों समेत 70 लोगों की मौत
चंदा मांगने वालों से रहें सतर्क
वहीं विश्व हिंदू परिषद ने 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोगों को अवैध रूप से चंदा मांगने वालों के प्रति सचेत किया है। क्योंकि कुछ खबरें ऐसी सामने आई हैं जिसमें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए चंदा मांगा जा रहा है। हालांकि इन सभी का खंडन करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने मना कर दिया है और विहिप ने लोगों से इसे लेकर सजग रहने का भी आग्रह किया है।

