Politics: विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बनेंगे कैबिनेट मंत्री, कृष्णा गौर को मिलेगा स्वतंत्र प्रभार, देखें मत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

मोहन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के लिए शेड्यूल है। शपथग्रहण समारोह के लिए राजभवन में ही सभी इंतजाम किए गए हैं।

0
232

न्यूज़लिंक हिंदी, मध्य प्रदेश। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। 28 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले ही कई विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर दे दी गई है। इनमें प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं। मोहन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के लिए शेड्यूल है। शपथग्रहण समारोह के लिए राजभवन में ही सभी इंतजाम किए गए हैं।

बता दे कि भोपाल के स्टेट गैराज पर भी मंत्रियों के लिए 28 वाहन तैयार किये गए हैं। ये सारे वाहन राज भवन पहुंचेंगे। मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल के अलावा गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट भी शामिल हैं।

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात
कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात की है। उन्होंने कहा, “महामहिम हमारे नए मंत्रीमंडल को शपथ दिलाएंगे। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में और सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रीमंडल सरकार गठन के साथ प्रदेश के बेहतरी के लिए काम करेगा.”

सीएम ने संभावित मंत्रियों की संख्या और उनके नाम बताने से परहेज किया है। कैबिनेट की अगुवाई सीएम मोहन यादव अपने दो डिप्टी राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवदा के साथ करेंगे। 230 सदस्यों वाले मध्य प्रदेश विधानसभा में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है, जिसमें खुद मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहां देखें:

ये भी पढ़ें : Ayodhya: घर पर श्रद्धालु बना सकेंगे रामलला की आरती का पास, ट्रस्ट ने साफ्टवेयर किया तैयार, 20 पास बन सकेंगे ऑनलाइन

बता दे कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की। इनके अलावा कांग्रेस पार्टी सिर्फ 66 सीटों पर ही सिमट गई। मोहन यादव ने 13 दिसंबर को दो डिप्टी के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में सभी 230 विधानसभा सीटों मतदान हुए और 3 दिसंबर को नतीजे आए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here