न्यूज़लिंक हिंदी,बरसाना। नववर्ष के चलते रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम लाडली जी मंदिर पर उमड़ पड़ा। जिसके चलते पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी फैल नजर आई। भीड़ के दबाब में कई महिला श्रद्धालुओं का दम भी घुटा। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
ब्रज में नया साल मानने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार से ही उमड़ने लगी। बरसाना में एक ओर सुबह से जाम था तो वहीं लाडली जी मंदिर पर भीड़ का आलम इस कदर था कि सीढ़ियों से लेकर मंदिर परिसर भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। रविवार दो शाम करीब छह बजे लाडली जी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस की प्रशासन की व्यवस्था फैल नजर आई।
इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा मंदिर के पीछे भीड़ को रोका गया। जिसके चलते दिल्ली की महिला श्रद्धालु सुमन का दम घुटा तो वो कुआ के पास बैठ गई। वहीं हिसार कि सोनल का भी भीड़ में दम घुटने लगा तो भी कुआ के पास आकर बैठ गई। लाडली जी मंदिर में व्यवस्थाओं की बात करे तो एक एसआई सहित दो कांस्टेबल तैनात है। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा सिर्फ छह सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई। है।
स्थानीय निवासी विपिन कुमार ने बताया कि जब प्रशासन को मालूम है कि नववर्ष के चलते मंदिर पर श्रृद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी तो उन्हें इसके इन्हें पहले से ही तैयारी करनी चाहिए थी। श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि आये दिन श्रृद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो लाडली जी मंदिर पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

