Muzaffarpur Crime News:बिहार में पुलिस ने दो युवतियों को चोरी के गहने के साथ किया गिरफ्तार,दोनों हाई प्रोफाइल के चोर हैं

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार की मुजफ्फरपुर में पुलिस ने दो हाई प्रोफाइल चोर को होटल से गिरफ्तार किया, पुलिस ने दोनों युवतियों के पास से लाखों रुपये के गहने बरामद किए हैं। दोनों पर आरोप है कि शादी के बाद घर से दुल्हन और अन्य महिला के गहने लेकर फरार हो गई थी।

फिलहाल पुलिस दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित ढाका नगर परिषद के चैनपुर ढाका निवासी जनार्दन साह के पुत्र कन्हैया की शादी थी। आरोप है कि दोनों शादी के बाद घर से दुल्हन और एक अन्य महिला का गहने चुरा कर फरार हो गई। दोनों युवतियों को ढाका थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर स्थित एक होटल के कमरा नंबर 202 से गिरफ्तार किया है।

मोतिहारी पुलिस ने दोनों के पास से एक बैग बरामद किया है। बैग से चोरी के गहने भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, एक जोड़ा झुमका और दो अंगूठी अब भी बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस को शक है कि युवतियों ने उसे बेच दिया है। दोनों ही युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी इनोवा कार सहित ढाका ले आई।

विशेष पूछताछ के बाद वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया। गिरफ्तार युवतियों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के धनगढ़ा निवासी शिखा दुबे और मुजफ्फरपुर निवासी जाह्नवी सिंह ये दोनों भी  शामिल हैं। बताया गया कि जाह्नवी ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांधीनगर स्थित एक किराये के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से मधुबनी जिले की पूर्ण रूप से रहने वाली है।

खुद को एम्स में पढ़ने वाली एमबीबीएस की छात्रा बता कर युवतियां 5 दिनों तक पूरे परिवार के लोगों झांसे में रखी हुई थी। लोगों ने इस दौरान उसकी खूब खातिरदारी भी की। कन्हैया के घर वालों ने दोनों युवतियों के रहने के लिए वहां होटल में कमरा ले रखा था। लेकिन, दोनों अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए होटल के बदले घर में ही रही। फिर दोनों गहने लेकर निकल गई। किसी को इसकी भनक नहीं थी। कन्हैया भी साथ मोतिहारी तक गया था।

8 दिसंबर को दुल्हन परीक्षा देने चली गई थी। उसने अपना हार उतार कर घर के पर्स में रख दिया। लौटने के बाद अगले दिन हार पर्स में नहीं मिला।  इसके बाद खोजबीन शुरू हो गई । इस बीच बड़ी बहू ने अपने बैग में रखे जेवर को भी  देखे, तो सारे गहने गायब थे। इसके बाद कन्हैया ढाका थाने पहुंचा। पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर पहुंच होटल से दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बैग से चोरी के गहने भी बरामद कर लिए  हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here