viral post: शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- एक अजीब सी बेचैनी है तेरे बिन..

शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर की याद में पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शिखर धवन ने गुलजार की एक रचना की लाइन लिखी है।

0
378

न्यूज़लिंक हिंदी। इंडिया टीम के बल्लेबाज शिखर धवन का 4 अक्टूबर को उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया। दिल्ली की एक अदालत ने मानसिक क्रूरता के आधार पर दोनों शिखर धवन के तलाक की अर्जी मंजूर की गई। अब शिखर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दे कि शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर की याद में पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शिखर धवन ने गुलजार की एक रचना की लाइन लिखी है। शिखर ने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक अजीब सी बेचैनी है तेरे बिन, रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता है।”

शिखर ने शेयर किया भावुक पोस्ट
शिखर के इस भावुक कर देने वाली इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट किए। एक फैंस ने लिखा कि मैं जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण और आप जो कुछ भी करते हैं और दूसरों के बारे में कहते हैं, उसकी प्रशंसक हूं। वहीं, दूसरे ने लिखा कि उम्मीद है कि हम आप दोनों को जल्द ही एक साथ देखेंगे!

ये भी पढ़ें : UP: हिस्ट्रीशीटर ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, कन्नौज में कानपुर जैसा दोहराया गया बिकरू कांड, घायल सिपाही की मौत

एक और फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुम्हें और अधिक शक्ति मिले यार। वहीं, एक अन्य फैंस ने लिखा कि प्यार पृथ्वी पर सबसे मजबूत बंधन है। बता दें कि उनकी पत्नी आयशा सालों से अलग रह रही थीं। वहीं, उनका बेटा भी उनसे अलग कर दिया था।

पत्नी ने शिखर पर लगाया था आरोप
शिखर ने बेटे से दूर किए जाने के बाद मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अदालत ने माना कि आयशा ने धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here