अव्यवस्थाः रामभरोसे इंतजाम, शहर हो गया जाम ,जाम की चपेट में रहता है पुराना जीटी रोड

0
156

न्यूजलिंक हिंदी,कोसीकलां। शहर में यातायात व्यवस्था राम भरोसे है। जिम्मेदार नदारद है। तो हालात भीषण हो चले हैं। पुराना जीटी रोड पर हर रोज जाम नजर आ जाएगा। जिससे हर खास ओ आम परेशान हैं। समस्या भीषण है लेकिन सुलझाने वाला विभाग चुप्पी साधे है। मसलन हर रोज लोगों को जाम से दो चार होकर परेशान होना पड रहा है।

ये भी पढ़ें: वृंदावन: दर्शन करने आई युवती की गेस्ट हाउस में संदिग्ध अवस्था में मौत

करीब एक लाख मतदाताओं वाला शहर जाम की चपेट में है। पिछले काफी दिनों से इस समस्या का समाधान होने की बजाए लगातार बढ रही है। आलम यह है कि शहर के प्रवेश मार्ग से लेकर अंदर शहर तक हालात बेकाबू हैं। सुबह से ही वाहनों का जाम लगा रहता है। मंगलवार को जाम की तस्वीर ने सभी को परेशान कर दिया।

घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। यहां लोगों की नजरें जाम खुलवाने के लिए पुलिसकमियों को तलाशती रही। लेकिन कहीं नजर नहीं आए। इसका प्रभाव शेरगढ रोड एवं मुख्य बाजार तक भी नजर आया। खरीददार जाम में फंसे रहे। जाम में वाहन चालक तो फंसे ही रहे हालातों ने पैदल राहगीरों को भी जहां की तहां रोक दिया। घंटों बाद वाहन चालकों एवं राहगीरों की सूझबूझ से जाम से छुटकारा मिल सका। राहगीर पुलिसकर्मियों को कोसते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here