Lucknow News : डिंपल यादव ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण आएगा तो हम अयोध्या जाएंगे,नहीं तो रामलला के दर्शन करने बाद में जाएंगे

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी। सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण आएगा तो हम अयोध्या जाएंगे। अगर निमंत्रण नहीं आता है तो रामलला के दर्शन करने बाद में जाएंगे।

मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य धर्म को लेकर जो भी बयान दे रहे हैं, वो उनके अपने विचार हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसे पहले ही कह चुके हैं। सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के इन विचारों का हम समर्थन नहीं करती है।

मालूम हो कि हाल ही में लखनऊ में महा ब्राह्मण समाज पंचायत का सम्मेलन हुआ था। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। अखिलेश के बाद बोलीं डिंपल, हमें उनकी बातों से हमे कोई  मतलब नहीं, हमारा समर्थन भी नहीं हैं।

इसमें अखिलेश यादव के सामने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयानों पर सवाल उठे थे। इस पर अखिलेश ने उनके बयानों को निजी बताते हुए उनसे पूरी तरह से पल्ला झाड़ने की कोशिश भी की थी। साथ ही इस बात का भी इशारा किया था कि नेता इस तरह के बयानों से हमेशा बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here