Kanpur: 32 कर्मचारी बिना कारण मिले गायब, महापौर प्रमिला पांडेय ने सफाई कर्मचारियों की करा दी परेड

बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने सफाई कर्मचारियों की परेड करा दी। नगर निगम मुख्यालय कर्मचारियों को बुलाया गया और उनकी अटेंडेंस चेक की गई।

0
357

न्यूज़लिंक हिंदी। बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने सफाई कर्मचारियों की परेड करा दी। नगर निगम मुख्यालय कर्मचारियों को बुलाया गया और उनकी अटेंडेंस चेक की गई। 110 कर्मचारियों में 32 कर्मचारी बिना कारण गायब मिले। जिसके बाद उनकी नौकरी पर तलवार लटक गई है।

महापौर ने बनाया विशेष दस्ता
दरअलस, महापौर ने 110 सफाई कर्मचारियों का विशेष दस्ता तैयार किया है। हर वार्ड से एक-एक सफाई कर्मचारी लिया गया है। बुधवार सुबह सभी सफाई कर्मियों को नगर निगम मुख्यालय बुलाया गया। सभी 110 कर्मचारियों की पहले महापौर ने अटेंडेंस चेक की, जिसमें 32 कर्मचारी अब्सेंट मिले।

ये भी पढ़े : इतिहास में पहली बार कड़ाके की ठंड में होने जा रही है चारधाम की शीतकालीन यात्रा, आज हरिद्वार से होगी शुरुआत

हर जोन में चलेगा विशेष अभियान
महापौर ने बताया कि सभी जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। एक-एक हफ्ते का रोस्टर तैयार किया जाएगा, वहां सभी 110 कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई जाएगी। इससे रूटीन सफाई व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी और हर दिन अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़े : Ayodhya : 22 मुस्लिम परिवारों ने राम मंदिर के लिए दिया दान, जानिए हाथ पर श्रीराम लिखवाने वाली इकरा कौन

महापौर ने कहा कोई समझौता नहीं
बिना कारण सूचना दिए गायब होने पर अब्सेंट कर्मचारियों की महापौर ने जमकर क्लास लगाई। 36 कर्मचारी गायब थे, हालांकि 4 कर्मचारी आनन-फानन आ गए। इस पर महापौर ने उन्हें जमकर फटकारा लगायी। कड़े निर्देश दिए कि काम करना पड़ेगा, इससे कोई समझौता नहीं होगा। दोबारा बिना कारण गायब होने पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here