न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों के लिए तैयारियों में जुटे हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 दिसंबर तक अयोध्या में ही कैंप करेंगे। संभवत: ऐसा पहली बार होगा जब डिप्टी सीएम के तौर पर वह किसी बड़े आयोजन के लिए एक जिले में छह दिनों तक प्रवास करेंगे । वे सोमवार की सुबह ही अयोध्या पहुंच गए थे।
#WATCH Ayodhya: UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said, "…'Swachh rahe Shri Ram ka Dham', with this resolve the cleanliness campaign is going on in Ayodhya and today we have launched the cleanliness campaign…Everyone together will keep Ayodhya clean…" pic.twitter.com/rcelSDaikO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 28, 2023
अयोध्या धाम को स्वच्छ नगरी बनाने के लिए बुधवार को उन्होंने झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर स्वच्छता का भी संदेश दिया। उन्होंने अनवरत चलने वाले स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए नगरवासियों का आह्वान भी पूर्ण रूप से किया।
उन्होंने अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का भी अफसरों के साथ निरीक्षण को भी किया।उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी का स्वरूप पूर्ण रूप से दिया जाना है।
इसके लिए सबसे पहले इसे स्वच्छ बनाना अनिवार्य होगा। यह काम सिर्फ सरकारी विभागों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। हर अयोध्यावासी को अपनी भागीदारी पूर्ण रूप से निभानी होगी।

