Meerut News : राधना के जंगल में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया,वन विभाग टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

0
409

न्यूज़लिंक हिंदी। मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के गांव राधना के जंगल में एक तेंदुआ अचानक कुएं में गिर गया। वहीं, पास में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गुर्राट की आवाज सुनी तो दौड़कर कुएं में झांककर देखा। वहीं, कुएं में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में पूरी तरह हड़कंप मच गया।

वहीं, कुएं में तेंदुआ देखे जाने की खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई। इसी बीच काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ तेंदुए को देखने के लिए उमड़ पड़ी। उधर, तेंदुए की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू करने की तैयारी की।

थाना किठौर के गांव राधना में सलेमपुर मार्ग स्थित एक कुएं में ग्रामीणों को किसी जानवर की गुर्राने की आवाज बहुत जोर जोर से सुनाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो वहां एक तेंदुआ दिखाई दिया।

जिसकी सूचना वन विभाग को तुरंत दी गई।पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू  तुरंत शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here