न्यूज़लिंक हिंदी। कपूर परिवार हर साल क्रिसमस एक साथ ही मनाता है। हालांकि इस पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसकी वजह से अब रणबीर कपूर और परिवार के बाकी सदस्यों के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। कपूर परिवार पर हिंदू धर्म की भावनाएं भड़काने के आरोप लगाए जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रणबीर कपूर एक केक पर शराब डालते हैं और फिर उसे लाइटर से जला देते हैं। केक को जलाते वक्त ‘जय माता दी’ का नारा लगाते हैं, यह देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
कपूर परिवार हर साल क्रिसमस एक साथ ही मनाता है। हालांकि इस पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसकी वजह से अब रणबीर कपूर और परिवार के बाकी सदस्यों के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है।#RanbirKapoor pic.twitter.com/W9JbtpRFLr
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 28, 2023
रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज
क्रिसमस उत्सव के एक वीडियो पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता संजय तिवारी ने शिकायत में कहा कि वीडियो में अभिनेता को “जय माता दी” बोलते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए दिखाया गया है।
ये भी पढ़े : JDU के नए पोस्टर में अकेले नीतीश, ललन सिंह गायब… दिल्ली मीटिंग से पहले मिलने लगे बड़े सियासी संकेत
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शिकायत दर्ज कराने वाले संजय तिवारी ने दावा किया कि वायरल क्रिसमस वीडियो में रणबीर ‘जय माता दी’ का नारा लगाते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते नजर आ रहे हैं। शिकायत में बताया गया है कि हिंदू धर्म में, कई देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म के त्योहार का जश्न मनाते हुए जानबूझकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया और “जय माता दी” का जाप किया। इसमें आरोप लगाया गया कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
कपूर परिवार का क्रिसमस लंच
क्रिसमस लंच में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, उनकी बेटी राहा, अगस्त्य नंदा, नव्या नंदा, आदर जैन, उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी, रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, रीमा जैन और कई परिवार के लोग शामिल हुए थे। यह सोमवार को दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के घर पर आयोजित किया गया था।

