UP: यूपी ने डिजिटल लेनदेन में तोड़ा रिकार्ड, नकदी में भी बढ़त, देश में चौथा स्थान

पांच साल की बात करें तो यूपी वालों ने छह गुना रफ्तार से डिजिटल बैकिंग को अपनाया। प्रति व्यक्ति डिजिटल लेनदेन में यूपी का देश में चौथा स्थान है।

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। डिजिटल लेनदेन के मामले में यूपी ने जबर्दस्त वृद्धि दर्ज की हैै। केवल एक साल में डिजिटल लेनदेन की रफ्तार लगभग तीन गुना हो गई। पांच साल की बात करें तो यूपी वालों ने छह गुना रफ्तार से डिजिटल बैकिंग को अपनाया। प्रति व्यक्ति डिजिटल लेनदेन में यूपी का देश में चौथा स्थान है।

जानकारी के अनुसार, नकद लेनदेन भी बढ़ा है। नोटबंदी के बाद करेंसी भी दोगुना हो गई है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के मुताबिक पिछले साल 426.68 करोड़ डिजिटल लेनदेन यूपी में हुए थे। इस साल ये संख्या बढ़कर 1174.32 करोड़ हो गई। एक साल की ये तेजी कोरोना काल से भी ज्यादा है।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के मुताबिक कोविड काल के बाद कैशलैस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए बैंकों ने आधार और रूपे कार्ड आधारित जमा और भुगतान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में बैंकों ने मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, भीम एप, इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड को लेकर अभियान चालू किया है। इसी का नतीजा है कि यूपी में डिजिटल लेनदेन करने वाले तेजी से बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें : CSA Convocation: समारोह में राज्यपाल हुईं नाराज, कुलपति से बोलीं- छात्रों को सिखाया नहीं है क्या

डिजिटल रूप से पिछड़े आठ जिले बहराइच, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र के लिए खास अभियान चलाया गया। नतीजा से निकला कि फतेहपुर, चित्रकूट और सोनभद्र ने लक्ष्य से औसतन दोगुना ज्यादा सफलता प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here